Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दादा ने दी फौजी पोते की चिता को दी मुखाग्नि, हल्द्वानी में हादसा और बागेश्वर में मातम

– बागेश्वर में अलग-अलग स्थानों से निकली दो दोस्तों की अंतिम यात्रा, सरयू के संगम पर फौजी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Last rites of soldier in Bageshwar, DDC : हल्द्वानी की बरेली रोड पर तीनपानी के पास सड़क हादसे में घायल युवक के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन दो दोस्तों की मौत से बागेश्वर में मातम पसरा है। बुधवार को दोनों दोस्तों की अंतिम यात्रा अलग-अलग स्थानों से निकली। हादसे में मारे गए फौजी की चिता को उनके दादा ने मुखाग्नि दी। यहां सैन्य सम्मान के साथ फौजी का अंतिम संस्कार किया गया। बागेश्वर में शोक में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

बता दें कि सोमवार देर रात हल्द्वानी से लालकुंआ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार तीनपानी चौराहे के पास ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में बागेश्वर में मोबाइल की दुकान चलाने वाले 27 वर्षीय गौरव जोशी और छुट्टी पर घर आए 25 वर्षीय सेना के जवान संजीव कुमार चौबे की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल 26 वर्षीय हिमांशु कुमार को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया था। यहां उसकी स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर किया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य में सुधार बताया है।

वहीं दूसरी ओर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात दोनों के शव बागेश्वर पहुंचे। सैनिक का पार्थिव शरीर बिलौना उनके घर पहुंचा, जबकि गौरव का शव जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास ले जाया गया। बुधवार की सुबह अलग-अलग स्थानों से जन सैलाब के साथ दोनों की शव यात्रा रवाना हुई। सैनिक संजीव का सरयू संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से आई सिंग्नल कोर की टुकड़ी ने सैनिक को अंतिम विदाई दी।

सेना के अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाया। दादा माधवानंद चौबे ने चिता को मुखाग्नि दी। इसके बाद कारोबारी गौरव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं युवा व्यापारी गौरव जोशी के असामयिक निधन पर व्यापारियेां ने सुबह 11 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रहे। चौक बाजार में शोकसभा कर दोनों मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top