Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

शेरनाले में बहे 10 पर्यटक, जान दांव पर लगाकर पुलिस ने बचाया

– रविवार को जागेश्वर धाम से लौट रहे थे उत्तर प्रदेश के पर्यटक, आधी रात हुआ हादसा

Tourists swept away in Shernala, DDC : जागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के पर्यटक आधी रात बड़े हादसे का शिकार हो गए। रात हुई मूसलधार बारिश से उफान पर आए शेरनाले के बहाव में पर्यटकों की कार बह कर पलट गई और वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चोरगलिया पुलिस ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नाले में छलांग लगा दी और कार में सवार सभी 10 पर्यटकों को तेज बहाव के बीच से सुरक्षित निकाल लिया।

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले अमन कश्यप, चालक राहुल कश्यप, टीटू दिवाकर, मनीष लोधी, रमेश चन्द्र, चन्द्र सैन, अंकित कटियार, करन लोधी, रोहित कश्यप और अभिमन्यु कुछ दिन पूर्व कार संख्या यूके 18 एफ 2000 से उत्तराखंड घूमने आए थे। सभी ने रविवार को जागेश्वर धाम में दर्शन किए और फिर वापस लौट रहे थे।

रविवार को जमकर बारिश हुई और जब पर्यटक हल्द्वानी-चोरगलिया रोड पर शेरनाला पहुंचे तो उसमें पानी कम था। कार चालक ने कार को नाले में उतार दी और जैसे ही कार कुछ आगे पहुंची तो नाले में अचानक पानी बढ़ने लगा और तभी एक तेज बहाव से कार पलट गई। पर्यटक तेज बहाव के बीच कार में फंस गए।

इधर, जैसे ही चोरगलिया पुलिस को घटना की सूचना मिली तो थानाध्यक्ष राजेश जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तेज बहाव की परवाह किए बगैर पर्यटकों को बचाने का फैसला लिया और नाले में उतर गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी 10 पर्यटकों को नाले से सकुशल बाहर निकाल लिया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने चोरगलिया पुलिस के हौसले की तारीफ की है।

इन्होंने जान दांव पर लगाकर बचाए पर्यटक
अपनी जान दांव पर लगाकर पर्यटकों की जान बचाने वालों में चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, कांस्टेबल अकुंश चन्याल, मो. नाजिर, दिनेश लाल और होमगार्ड दिनेश सिंह थे। पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उनके परिजनों को सूचित किया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा, बरसात के दौरान सतर्क और सुरक्षित रहें। नदी-नालों से दूर रहें, बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और देर रात अनावश्यक यात्रा से बचें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top