Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में आर्मी जवान ने लूटी असमत, होटल में नाबालिग से दुष्कर्म

– नाबालिग को होटल में बुलाकर दुष्कर्म का है आरोप, जवान की तलाश में बनभूलपुरा पुलिस

Army Jawan raped, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादीशुदा आर्मी के जवान ने अपनी ही गांव की नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बना डाला। उसे झांसा दिया कि वह अपनी बीवी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा, लेकिन इससे पहले ही वह उसे बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अब आर्मी के जवान की तलाश में जुटी है।

जानबूझकर बढ़ाई नाबालिग से नजदीकियां
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आर्मी का जवान है और पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है और पहले से शादीशुदा है। आरोपी के गांव में 17 साल की एक लड़की रहती है, जो फिलहाल हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद आर्मी के जवान ने नाबालिग लड़की से नजदीकियां बढ़ाई और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।

किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी
आरोपी जवान ने लड़की को झांसा दिया कि वह अपनी बीवी को तलाक देकर उससे शादी करेगा। बताया जाता है कि कुछ दिन आरोपी आर्मी का जवान लड़की को झांसे लेकर बनभूलपुरा थानाक्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। होटल में आरोपी ने जबरन नाबालिग से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने लड़की को जान से मार डालने की धमकी दी।

जवान पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा
यह मामला दब लड़की के परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। नाबालिग से दुष्कर्म की गंभीर घटना पर पुलिस ने फौरन कार्रवाी करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top