Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

माता-पिता की मौत, बेटी ने पेट्रोल डालकर खुद को फूंका

– एक साल पहले सड़क हादसे में हुई पिता की मौत के बाद तोड़ा था मां ने दम

Burned himself alive, DDC : सड़क हादसे में अल्मोड़ा के एक व्यक्ति की जान चली गई। कुछ दिन बाद सदमे में उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया और बच्चे अनाथ हो गए। एक साल से माता-पिता के अचानक जाने का दंश झेल रही बेटी भी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगी ली। उपचार के दौरान उसकी एसटीएच में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दन्या अल्मोड़ा निवासी मोहन चंद्र पालीवाल की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मोहन की मौत का सदमा उनकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और कुछ समय पहले पत्नी की मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत के बाद उनके दो बच्चे अनाथ हो गए थे। हालांकि मोहन के भाई उनके बच्चों का ख्याल रख रहे थे, लेकिन इससे बच्चों का दर्द कम नहीं हुआ।

पहले पिता और फिर मां की मौत का सदमा 23 वर्ष की किरन से बर्दाश्त नहीं हुआ और वह अवसाद में चली गई। परिजनों के मुताबिक धीरे-धीरे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा था। 31 जनवरी को किरन ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली थी। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह करीब 60 प्रतिशत जल चुकी थी।

आनन-फानन में उसे अल्मोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां अगले दिन शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद किरन ने पहले भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top