Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

मटर गली में कपड़े व्यापार, आड़ में चरस का कारोबार

– कपड़े की दुकान में काम करने वाले कर्मी को पौन किग्रा चरस के साथ पकड़ा, मालिक फरार

Hashish business in Matargali, DDC : हल्द्वानी के मटरगली में कपड़े की दुकान में काम करने वाला दुकान की आड़ में चरस का कारोबार कर रहा थी। पुलिस और एसओजी की टीम ने दुकान में काम करने वाले युवक को भारी मात्रा में चरस और हजारों रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी का मुख्य आरोपी दुकान मालिक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

गांधीनगर निवासी नरेश पासवान की मटरगली में एंजल कलेक्शन के नाम से कपड़ों की दुकान है। पुलिस को खबर मिली थी कि कपड़ों के व्यापार की आड़ में आरोपी चरस का कारोबार कर रहा है। पुख्ता खबर पर मंगलपड़ाव पुलिस और एसओजी ने बुधवार को दुकान में छापेमारी कर दी।

दुकान के बाहर से पुलिस ने दुकान में ही काम करने वाले गांधीनगर निवासी कालू चौहान पुत्र रमेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर टीम ने दुकान के बाहर शेरवानी और कोट के स्टैंड के पीछे रखे बैग से 764 ग्राम चरस और 35,550 रुपये बरामद किए। उसने पुलिस को बताया कि चरस उसे नरेश लाकर देता था, जिसे वह छोटी-छोटी गोलियां बनाकर बेच देता था। घटना के बाद से चरस के धंधे का मुख्य आरोपी दुकान मालिक फरार है।

पूछताछ में पुलिस को चरस बेचने वाले कुछ और लोगों के नाम मिले हैं। टीम में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह, कांस्टेबल चंदन सिंह, राजेश बिष्ट, भूपाल सिंह व संतोष बिष्ट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top