Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

1 लाख 93 हजार का पिज्जा, रिफंड मांगना महंगा पड़ा

– रिफंड के लिए गूगल से निकाला कस्टमर केयर का नंबर, डायल किया तो मिला जालसाज

Cyber Fraud, DDC : महज 49 रुपए की कीमत से शुरू होने वाला पिज्जा एक व्यक्ति को 1 लाख 93 हजार रुपये का पड़ गया। हुआ यूं कि एक व्यक्ति ने पिज्जा ऑर्डर किया और फिर ऑर्डर कैंसिल भी कर दिया। पिज्जा के लिए खर्च की गई रकम वापसी के लिए उसने कस्टमर केयर को फोन किया और कॉल जालसाज को लग गई। उसने पीड़ित को झांसे में लिया और पलभर में खाते से 1.93 लाख रुपए साफ कर दिए। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना नैनीताल जिले के हल्द्वानी की है।

देवलचौड़ बंदोबस्ती महाकालिका विहार कालोनी निवासी भगवान सिंह पुत्र बली सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मदान फार्मा में काम करते हैं, जहां तिकोनिया नवाबी रोड निवासी दिनेश चौहान पुत्र हरीश सिंह चौहान भी काम करता हैं। बीती 15 जुलाई को दिनेश ने ऑन लाइन पिज्जा आर्डर किया था, जिसे थोड़ी देर बाद कैंसिल कर दिया गया।

रिफंड पाने के लिए दिनेश ने गूगल पर उस कंपनी का कस्टरमर केयर नम्बर खोजा, जिसके जरिये उसने पिज्जा ऑर्डर किया था। कस्टमर केयर के लिए जिस पर नंबर पर दिनेश ने फोन किया, वो साइबर क्रिमिनल को लग गया।

खुद को कस्टरमर केयर अधिकारी बता कर जालसाज ने वीडियो कॉल कर स्क्रिन शेयर करने, फिर गूगल पे पर बैलेंस चेक करने को कहा। फिर बोला कि आपके गूगल पे पर दिक्कत आ रही है, आप किसी और की यूपीआई आईडी दो। दिनेश ने भगवान सिंह की यूपीआई आईडी दे दी। इसके बाद फिर मोबाइल की स्क्रीन शेयर हुई, फोन पे ओपन पर बैलेंस चेक करने को कहा गया और इसके बाद खाते से 7 बार मे 1,93,000 रुपये कट गए।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिली थी, जिसे साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top