Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

गैंगरेप के पहला आरोपी पीड़िता का प्रेमी का गिरफ्तार

10वीं की छात्रा से गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार।

– मुखानी में 10वीं की छात्रा से हुआ था गैंगरेप, दो और की तलाश में जुटी पुलिस

Gang rape accused arrested, DDC : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित मुखानी थानाक्षेत्र में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का पहला और मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ये आरोपी पीड़िता का प्रेमी भी है। इस मामले में पुलिस को दो और आरोपियों की तलाश है। फिलहाल, मुख्य आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष विजय मेहता के अनुसार छात्रा से मुखानी क्षेत्र निवासी राहुल की सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। उसने छात्रा को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। बीती छह अप्रैल को उसने छात्रा को मिलने के लिए एक बैंक्वट हॉल में बुलाया था। आरोपी ने पहले खुद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसके दो दोस्तों पिथौरागढ़ निवासी दीशू व सचिन ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी जब पीड़िता की मां को लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया है।

पुलिस को राहुल से पूछताछ करने के लिए एक दिन की रिमांड भी मिली है। पुलिस के अनुसार बाकी के दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top