Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नहीं मानते भारत सरकार का कानून, हम शरीयत पर चलने वाले लोग

– 5 लाख रुपये के लिए पार की हर हद, बात-बात पर दुत्कार कर बेधर करते रहे बहु

Triple Talaq, DDC : शरीयत का हवाला देकर एक व्यक्ति ने भारत सरकार के कानून को मानने से इंकार कर दिया। केवल 5 लाख रुपये के लिए उनसे अपनी बीवी का जीना मुहाल कर दिया। पहले बेटियों के होने पर 2 बार घर से निकाला, फिर बहन की शादी के जेवर मांगे तो तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तीन तलाक के खिलाफ बीवी ने भारत सरकार के कानून का हवाला दिया तो पति ने कह दिया कि वह भारत सरकार के कानून को नही मानता बल्कि वह शरीयत पर चलने वाला है। हालांकि इसी भारतीय कानून से डर कर वह बीवी को बार बार मना कर घर ले गया, लेकिन अब बनभूलपुरा थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दो माह के पेट से थी, जब पहली बार निकाला घर से
पुलिस को दी तहरीर में लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा निवासी नाजरीन पुत्री मो. रियासत ने लिखा, उसकी शादी वर्ष 2018 में उसकी शादी नहटोर बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी सलीम पुत्र भूरा रईस से मुस्लिम रीति रिवाज के तहत हुई थी। शादी के अगले दिन से ही पति, सास और ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता दो माह की गर्भवती हुई तो मायके वालों से पांच लाख रुपए लाने को कहा और जब असमर्थता जताई तो घर से निकाल दिया।

बेटी पैदा होते ही फिर निकाला घर से
ससुराल से निकाले जाने के बाद मायके पहुंचकर पीड़िता ने बनभुलपुरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दखल दिया तो पति और ससुराली सुलह कर अपने साथ ले गए। दिसम्बर 2018 में पुत्री हुई तो ससुराली उसके भरण-पोषण के लिए लड़ने लगे। फिर 5 लाख मांगे और फिर घर से निकाल दिया। पीड़िता दोबारा पुलिस के पास पहुंची।

दूसरी बेटी हुई तो निकाला घर से
बनभूलपूरा थाने से मामला महिला समाधान केंद्र पहुंचा तो ससुराली फिर सुलह कर उसे अपने साथ ले गए। पीड़िता ने अगस्त 2020 में फिर से बेटी तो जन्म दिया तो फिर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने फिर कानून की मदद ली तो ससुराली फिर सुलह कर वापस ले गए। अक्टूबर 2023 में पीड़िता की छोटी बहन की शादी तय हुई। पीड़िता के पिता उसे लेने पहुंचे।

जेवर मांगे तो पीड़िता और पिता को पीटा
पीड़िता ने बहन की शादी में जाने के लिए जेवर मांगे तो ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी। पति और ससुर ने पीड़िता के पिता को बुरी तरह पीट दिया। पीड़िता बचाने गई पति ने उसे सबके सामने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता पिता के साथ बहन की शादी में शामिल होने मायके आ गई। शादी के बाद उसने जब पति से वापस ले जाने के लिए कहा तो पति ने इनकार कर दिया।

पति बोला, उसने सबके सामने तीन तलाक दिया था और अब उसका उससे कोई वास्ता नही। पीड़िता ने भारत सरकार के तीन तलाक के खिलाफ बनाए कानून का हवाला दिया, लेकिन उस असर नही पड़ा और बोला हम शरीयत से चलने वाले लोग हैं, न कि भारत सरकार से।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top