Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

ज्यादा पशु प्रेमी बने तो जाएगी नौकरी, डॉक्टर बनने से पहले हो जाएगी छुट्टी

If you become too much of an animal lover, you will lose your job, you will be discharged before becoming a doctor

– स्ट्रीट डॉग और उनके लवर बने मेडिकल कॉलेज छात्रावास के लिए परेशानी

Haldwani Medical College Hostel order, DDC : मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में अब अगर स्ट्रीट डॉग का पालन-पोषण किया गया तो संबंधित छात्र-छात्राओं को निष्कासन की कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ तेज रफ्तार वाहन चला कर स्ट्रीट डॉग को घायल करने वालों पर भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज छात्रावास के मुख्य अधीक्षक डॉ.राम गोपाल नौटियाल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि छात्रावास के अन्दर पोषित पशुओं विशेषकर स्ट्रीट डॉग्स के कारण छात्रावास निवासियों में भय है। छात्र-छात्राओं को स्ट्रीट डॉग बाइट का शिकार भी होना पड़ा है। छात्रावास अधीक्षकों को छात्रावास के औचक निरीक्षण के दौरान कुत्तों के भय का सामना करना पड़ रहा है। जिससे मॉनिटरिंग नही हो पा रही है और शरारती तत्व छात्रावासों में मनमानी कर रहे हैं। पुरुष और महिला छात्रावासों में पशुओं का पालन पोषण छात्रावास नियमों के विरुद्द है।

पशु प्रेमी छात्र-छात्राएं पशुओं को छात्रावास के मुख्य प्रवेश द्वार और मैस से दूर अन्य स्थानों पर भोजन व पानी उपलब्ध कराएंगे। कैंपस में घूमने वाले स्ट्रीट डॉग्स के लिए समुचित स्थान का चयन कर शैल्टर की व्यवस्था का प्रस्ताव भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इसके अलावा चेतावनी दी है कि अगर परिसर में छात्र-छात्राएं तेज रफ्तार वाहन चलाकर स्ट्रीट डॉग्स को घायल करते हैं तो परिसर में लगे कैमरों से उनकी पहचान कर उन्हें छात्रावास से निष्कासित किया जाएगा। घायल स्ट्रीट डॉग्स की यदि कोई छात्र या छात्रा छात्रावास में देखभाल करना चाहता है तो उसे अनुमति लेनी होगी और डॉग्स के ठीक होने के बाद उन्हें छात्रावास में शरण नहीं दिया जाएगा। इससे सहमत न होने वाले छात्र-छात्राओं, मैस संचालक और कार्मियों को निष्कासित किया जाएगा। कैम्पस में पशु न घुस सकें, इसकी व्यवस्था भी जाएगी और स्ट्रीट डॉग्स का बधियाकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top