Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

खून चूस रहे नैनीताल के निजी स्कूल, सरकार को आंख दिखा रहे 17 स्कूल

नैनीताल जिले के निजी स्कूलों पर छापा।
  • – एनसीईआरटी के दिशानिर्देशों को दिखा रहे ठेंगा, सप्ताह भीतर मांगा स्कूलों से जवाब

Investigation of private schools, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से खुली लूट जारी है। निजी स्कूलों की मनमानी अब सारी सीमाएं लांघने को आमादा हैं। जिले के कुछ स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं, तो कुछ एनसीईआरटी के दिशा-निर्देशों को ठेंगा दिखाकर महंगी किताबें, ड्रेस और बैग सहित अन्य छोटी-मोटी शैक्षणिक सामग्री बेचने के लिए भी दुकानें भी तय कर रहे हैं। निजी स्कूलों की ओर से फीस हर साल मनमाने तरीके से बढ़ा दी जाती है। जिससे अभिभावकों की जेब पर दोहरा बोझ पड़ रहा है। इस पर भी लगाम नहीं लग पा रही है।

17 स्कूलों में मिला शिक्षा नीति का उलंघन
शिक्षा विभाग की टीम ने कुछ दिनों पूर्व जिले के कई निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया कि जिले के 17 स्कूलों में शासन की शिक्षा नीति का उलंघन किया जा रहा था। इसकी रिपोर्ट मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद राम जायसवाल को सौंप दी गई है। जिसके बाद इन स्कूलों से एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

रद्द की जा सकती है स्कूलों की मान्यता
सीईओ ने सभी स्कूलों के प्रबंधकों को तय समय पर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उचित कार्रवाई के साथ ही संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द भी की जा सकती है। इधर, अभिभावकों का सवाल है कि हर साल किताबें बदल दी जाती हैं और नई किताबें खरीदने के लिए तय दुकानों का नाम बता दिया जाता है। हर साल फीस भी बिना किसी उचित कारण के लगातार बढ़ाई जाती है। उनका कहना है कि बच्चों के लिए जरूरी शिक्षा अब मजबूरी बन चुकी है।

स्कूलों पर लगे ये गंभीर आरोप-
1. डीएवी पब्लिक स्कूल : बिना मान्यता के स्कूल का संचालन, मनमाने ढंग से फीस में बढ़ोतरी
2. टिक्कू मॉडर्न स्कूल : बिना उचित कारण के फीस में बढ़ोत्तरी
3. जैम पब्लिक स्कूल : एनसीईआरटी के बजाय महंगी किताबें थोपना, वर्धमान बुक डिपो, पूरन एंड संस से किताबें आदि खरीदने को मजबूर करना, हर साल प्रवेश शुल्क लेना
4. ग्रीन वैली, जीडीजेएम, हाइलैंडर, एबीएम, इमुनैवल स्कूल : फीस बढ़ोतरी और एनसीईआरटी के अलावा महंगी किताबों से पढ़ाई।
5. आधारशिला व पैथियन स्कूल : बीते 31 मार्च को मान्यता समाप्त होने के बाद भी संचालन जारी, एनसीईआरटी की महंगी किताबों से पढ़ाई।
6. दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल : कॉपी-किताबों व अन्य सामान की खरीदारी के लिए पीलीकोठी स्थित कैरियर चॉइस से खरीदने का दबाव।
7. बद्रीदत्त पलड़िया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लामाचौड़ : एनसीईआरटी के अलावा अन्य पब्लिशर्स की महंगी किताबों से पढ़ाना।
8. ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ : एनसीईआरटी के बजाय महंगी किताबों से पढ़ाई, फीस में बढ़ोत्तरी।
9. हाइलैंडर पब्लिक स्कूल : एनसीईआरटी के अलावा अन्य पब्लिशर्स की किताबों से पढ़ाई, फीस में बढ़ोत्तरी
10. सीएम मैमोरियल आवास विकास, सुभाषनगर : एनसीईआरटी के अलावा अन्य पब्लिशर्स की किताबों से पढ़ाई, फीस में बढ़ोत्तरी
11. एचडी फाउंडेशन स्कूल : एनसीईआरटी के अलावा अन्य पब्लिशर्स की किताबों से पढ़ाई, फीस में बढ़ोत्तरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top