Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

रसोई में रखा गैस-सिलेंडर फटा, बुरी तरह जले दम्पती, बच्चे झुलसे

– मुखानी के जयदेवपुर में खाना बनाते समय हुआ हादसा

Cylinder exploded in Mukhani, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थानाक्षेत्र में बुधवार रात एक भयावह हादसा हो गया। रसोईं में खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर फट गया और आग लग गई। आग की चपेट में आकर दम्पती और उसके बच्चे बुरी तरह जल गए। चारों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दम्पती की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जयदेवपुर निवासी कमल सिंह रावत यहां अपनी पत्नी दुर्गा रावत, 8 साल के बेटे आकाश और 5 साल की बेटी रिया के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे दुर्गा रसोईं घर में खाना बना रहीं थीं। पति कमल भी उनका हाथ बंटा रहे थे और बच्चे भी वहीं खेल रहे थे कि तभी धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही आग लग गई। किसी को बचने का मौका नही मिला और अभी आग की चपेट में आ गए। पल भर में चीख पुकार मच गई। शोर सुन दौड़े पड़ोसी मंजर देख सहम गए। बावजूद इसके पड़ोसी राहत कार्य मे जुटे और सूचना पुलिस को दी।

पड़ोसियों ने किसी तरह आग से घिरे  परिवार को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दम्पती 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं और उनकी हालत गभीर है। बताया यह भी जा रहा है सिलेंडर का पाइप काफी समय से लीक कर रहा था और उसी की वजह से हादसा हुआ। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top