Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

स्कूटी से टक्कर के बाद हत्या, हेलमेट से पीटकर मार डाला

गोरापड़ाव में भिड़ी थीं दो स्कूटी, दूसरे स्कूटी सवार ने फोन कर बुलाए थे तीन दोस्त

Beaten to death with helmet in Haldwani, DDC : हल्द्वानी के बरेली रोड में दो स्कूटी में टक्कर के बाद एक स्कूटी सवार ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। इन लोगों ने ने हेलमेट से पीट-पीट कर युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना में युवक का दोस्त भी बुरी तरह घायल हुआ। पुलिस ने घटना अंजाम देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश की जा रही है।

लहूलुहान होकर बेहोश हुए तब भागे हमलावर
बमेटाबंगर केशव नारायणपुरम गुमटी लालकुआं संजय पांडे (32 वर्ष) स्व.नंद बल्लभ पांडे अपने मित्र संजय जोशी उर्फ सोनू पुत्र ललित चन्द्र जोशी निवासी दौलिया डी-क्लास हल्दूचौड़ के साथ बीती 7 मई को हल्द्वानी की ओर जा रहा था। गोरापड़ाव में उनकी स्कूटी दूसरी स्कूटी संख्या यूके 04 जेड 7274 से टकरा गई और विवाद हो गया। दूसरी स्कूटी सवार ने फोन कर बाइक सवार 3 साथियों को बुला लिया। 3 लड़कों बालम, महेन्द्र और कुन्दन ने संजय और सोनू को हेलमेट से बुरी तरह पीटा। लहूलुहान होकर दोनों बेहोश हो गए और आरोपी फरार हो गए। सोनू को होश आया तो उसने एंबुलेंस बुलाई। डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में 13 मई को संजय की मौत हो गई।

गौलापार से गिरफ्तार किए गए दोनों हत्यारोपी
कोतवाली पुलिस ने संजय की मां लीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल उमेश मलिक ने मामले की जांच एसएसआई महेंद्र प्रसाद को सौंपी। टीम ने गुरुवार को महेंद्र सिंह (35 वर्ष) पुत्र भूपाल सिंह निवासी चौसला मुखानी और कुंदन सिंह (24 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह मानपुर गौलापार को कुंवरपुर गौलापार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी बालम की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल राम सिंह अधिकारी, कांस्टेबल चन्दन नेगी, अरविन्द, अरूण राठौर व इसरार नबी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top