Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

चारधाम भक्तों की जेब पर साइबर क्रिमिनल की नजर

– होटल बुकिंग से लेकर मंदिर में दर्शन तक के लिए होने वाले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से क्रिमिनल बना रहे मौका

Chardham Yatra Fraud, DDC : डिजिटल इंडिया में डिजिटल क्राइम नई चुनौती है। तरह-तरह से लोगों की गाढ़ी कमाई उनके बैंक खातों से खाली करने वाले साइबर क्रिमिनल की नजर अब बाबा केदार समेत चारधाम जाने वाले भक्तों की जेब है। होटल बुकिंग से लेकर मंदिर में होने वाले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को साइबर क्रिमिनल मौके की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वर्ष अभी तक साइबर क्रिमिनल ने कामयाब तो नहीं हुए, लेकिन उनकी कोशिशों की कहानियां सुनाई देने लगी हैं। पुलिस अब लोगों को जागरुक करने में जुट गई है।

चारधाम यात्रा पर पुलिस का जागरूकता अभियान।
चारधाम यात्रा पर पुलिस का जागरूकता अभियान।

केदारनाथ धाम के कपाट मई से खुल जाएंगे। इससे पहले अक्षय तृतीया पर बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाएंगे। केदारनाथ पहुंचने वाले ज्यादातर भक्त बद्रीनाथ, गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा और दर्शन करते हैं। यहां पहुंचने वालों भक्तों की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है और ये भारी भीड़ साइबर क्रिमिनल के लिए एक मौके की तरह होती है। यात्रा शुरु होने से पहले ही तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तमाम लुभावने विज्ञापन दिखने शुरू हो जाते हैं।

ऐसे विज्ञापनों में सस्से होटल, सस्ते टूर पैकेज, सस्ती टैक्सी जैसे प्रलोभन दिए जाते हैं। साइबर क्रिमिनल केदारनाथ के लिए उड़ने वाले हेली सेवा के नाम भी फ्रॉड का जाल बिछा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है हेली सेवा की बुकिंग करते समय उसकी आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in पर क्लिक करें। होटल आदि की बुकिंग करते समय भी यह जांच लें कि आप सही जगह क्लिक कर रहे हैं या नहीं। पुलिस के मुताबिक कुमाऊ के पांच जिलों से अब तक ऐसे 10 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें नैनीताल जिले से 5, ऊधम सिंह नगर में 2 और अल्मोड़ा, चम्पावत व पिथौरागढ़ से एक-एक मामला सामने आया है।

चारधाम यात्रा पर पुलिस का जागरूकता अभियान।
चारधाम यात्रा पर पुलिस का जागरूकता अभियान।

चारधाम के नाम पर ये है ठगी का तरीका
पर्यटन सीजन लगभग शुरू हो चुका है। साइबर क्रिमिनल चारधाम यात्रा के नाम पर लोगों से ठगी करने के लिए मुफ्त सुविधाओं तक का झांसा दे रहे हैं। इसके लिए अपराधी पंजीकरण का सहारा ले रहे हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी करने के नाम पर ओटीपी भेजा जाता है। ऐसे यदि आप ओटीपी शेयर करते हैं तो पल भर में खाता खाली हो जाएगा। जरूरी है कि ऐसे में तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें। जितनी जल्दी कॉल करेंगे, ठगी गई रकम वापसी की संभावनाएं उतनी ज्यादा होंगी।

चारधाम यात्रा पर पुलिस का जागरूकता अभियान।
चारधाम यात्रा पर पुलिस का जागरूकता अभियान।

लिंक खोलते ही हैक हो जाएगा मोबाइल
ठग ठगी के लिए एक और तरीके का इस्तेमाल करते हैं और इस तरीके से लोगों को फंसाना बेहद आसान होता है। ये तरीका है लिंक फ्रॉड का। साइबर क्रिमिनल सेवन स्टार, फाइव और थ्री स्टार वाले होटल, रेस्त्रां और रिजॉर्ट की लिंक शेयर करते हैं। ये फर्जी लिंक होते हैं, लेकिन इतने प्रलोभन के साथ कि आप लिंक पर बिना क्लिक किए रह नहीं पाते। लिंक पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल फोन का एक्सेस साइबर क्रिमिनल के पास चला जाता है और बैंक खाता चंद सेकेंड में खाली हो जाता है।

प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल
प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल

साइबर क्राइम के खिलाफ सोशल मीडिया का सहारा
लोगों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए पुलिस से आईजी रिधिम अग्रवाल के निर्देश पर 26 मार्च से 9 अप्रैल तक 15 दिवसीय अभियान चलाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। नैनीताल पुलिस की महिला कांस्टेबल हेमा ऐठानी के बनाए पोस्ट खासा पसंद भी किए गए। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने भी लोगों से अपील है कि जहां भी सस्ता और प्रलोभन भरा ऑफर दिखे तो सतर्क हो जाएं। यदि फिर भी ठगी का शिकार होते हैं तो बिना समय गंवाए पुलिस को बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top