Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

सेना के जवान को बनाया शिकार, साढ़े 22 लाख ठगकर टहलाता रहा

– पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री के नाम पर चार साल टहलाता रहा आरोपी, पहले कोरोना काल का बहाना बनाया और फिर बंद किया फोन उठाना

Army soldier cheated, DDC : नैनीताल जिले में प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन दिलाने के नाम पर सेना के जवान से लाखों रुपये की ठगी कर ली। चार साल पहले उसने सेना के जवान से साढ़े 22 लाख रुपये लिए और फिर रजिस्ट्री के लिए टहलाता रहा। जिसके बाद वह मंडलायुक्त के पास पहुंचा। मंडलायुक्त के दखल के बाद आरोपी प्रॉपटी डीलर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ौन नैनीताल निवासी किशन सिंह चिलवाल ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर में आर्मी में तैनात हैं। वर्ष 2020 में ग्राम हरिपुर कुंवर आनंदपुर हल्द्वानी निवासी जीवन सिंह पडियार से उनकी मुलाकात हुई। जीवन ने खुद को प्रापर्टी डीलर बताया और जमीन दिखाई। जीवन ने बताया कि वह जमीन बेचने का काम करता है। जो जमीन दिखाई उसे जीवन ने अपनी बताया। विश्वास में आकर उन्होंने जमीन का सौदा साढ़े 22 लाख रुपये में कर लिया।

वर्ष 2020 में उन्होंने प्रापर्टी डीलर को पूरे रुपये दे दिए, लेकिन प्रापर्टी डीलर ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। पहले कोरोना कॉल के नाम पर टाल-मटोल करता रहा और बाद में फोन उठाना भी कम कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत मंडलायुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में पहुंचकर की थी। कोतवाल उमेश कुमार यादव ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर प्रापर्टी डीलर के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top