Breaking News
हल्द्वानी कोतवाली में युवक को घेर कर पीटते अधिवक्ता।
रात का बदला सुबह लिया, कोतवाली में वकीलों ने युवक को गिरा-गिराकर धुना
हल्द्वानी में हनीट्रैप में फंसे व्यवसायी ने करोड़ों रुपए गंवाए।
हनीट्रैप में फंसाकर सात करोड़ ऐंठे, कारोबारी का घर-खेत और क्रेशर तक बिक गया
हल्द्वानी में छह साल की छात्रा से दस साल के छात्र ने की छेड़छाड़।
छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत, पांचवीं के छात्र पर पॉक्सो केस
गौला बाईपास पर स्कॉर्पियों की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत।
कैंचीधाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो ने ठेकेदार को कुचला, मौके पर मौत
विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जौलजीबी मेले में बवाल पहुंचा कोतवाली, विधायक हरीश धामी समेत छह पर FIR
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत

महादेव घाट पर 11 चिताएं जलीं एक साथ, फूटकर रोईं हर आंख

– 4 नवम्बर की सुबह अल्मोड़ा जिले में हुए बस हादसे में हुई थी 36 लोगों की मौत

Almora Bus Accident, DDC : अल्मोड़ा जिले के कूपी गांव में 4 नवम्बर हो हुए बस हादसे में 36 लोगों की मौत हुई। 5 नवम्बर को एक ही श्मशान घाट पर 11 चिताएं एक साथ जलीं तो हृदय चीत्कार उठा और आंखें फूटकर रोईं। मातमी मंजर का असर ये था कि दर्द में डूबे लोगों के साथ आसमान भी रो पड़ा। बारिश के बीच चिताओं से उठता धुंआ कुमाऊं और गढ़वाल के दो दर्जन से अधिक गांवों में मातम बनकर छा गया है। घाट पर हर कोई रो रहा था और हर रोने वाला दूसरे रोते व्यक्ति को रोते-रोते सब ठीक होने का दिलासा दे रहे थे।

इनके हुए अंतिम संस्कार
बस हादसे में मारे गए 11 लोगों का अंतिम संस्कार मंगलवार को सल्ट महादेव घाट पर किया गया। जिन मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ उनमें दिनेश सिंह  निवासी ग्राम मंगरोसिरो भैरगखाल, दर्शन लाल निवासी  ग्राम मझेड़ा, नीरज ध्यानी निवासी ग्राम रुडोली, शक्ति कुमार निवासी ग्राम राम परसोली, आयुष मंदोलिया निवासी ग्राम पातल तल्ला धुमाकोट, प्रवीन दत्त निवासी ग्राम खेतुवाखल, दिव्यांशु बलोदी निवासी ग्राम देवलाड, शंका देवी निवासी ग्राम उडी मल्ला, विशाल सिंह निवासी ग्राम जौन्दाली धुमाकोट, प्रवीन सिंह, निवासी कुलेखखाल केनाथ, सलोनी निवासी कुलेखखाल केनाथ हैं।

26 घायलों का 4 अस्पतालों में चल रहा इलाज
घाट पर 11 चिताएं एक साथ जलीं तो हर कोई फफक उठा। अपने करीबियों, नाते, रिश्तेदारों को अंतिम विदाई देने के लिए घाट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बता दें कि ये घटना 4 नवम्बर की सुबह करीब 8 बजे हुई। बस गढ़वाल से रामनगर के लिए निकली थी। बस में क्षमता से दो गुना सवारियों को ठूंस ठूंस कर बैठाया गया था। दो गुने से अधिक लोड होने पर बस का एक्सल टूट गया। रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश में 26 घायलों का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top