Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

पड़ोसियों ने 10 साल के मासूम को दीवार से पटक-पटक कर मारा

– टकराने की वजह से मोबाइल गिरने पर दिया घटना को अंजाम, प्रशासन से डीजीपी तक शिकायत, पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा

Innocent child beaten in Banbhulpura, DDC : हल्द्वानी के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में टकराने की वजह से पड़ोसी का मोबाइल गिर गया। इससे नाराज पड़ोसी ने 10 साल के बच्चे पर गुस्सा उतार दिया। उसे घर में लेकर पड़ोसी परिवार ने बुरी तरह पीटा। उठा कर दीवार पर पटक दिया। पीड़ित ने बनभूलपुरा पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सिटी मजिस्ट्रेट से डीजीपी तक गुहार लगाई। अंत में कोर्ट से गुहार लगानी पड़ी। अब इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने पांच माह बाद मुकदमा दर्ज किया है।

लाइन नंबर 16 गांधीनगर कब्रिस्तान गेट निवासी मो. फारूख पुत्र अब्दुल गफूर ने पड़ोसी अल्सबा पुत्री मन्सूर, फिरोज पत्नी मन्सूर, लाइबा पुत्री मन्सूर और मुस्कान पुत्री मन्सूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फारूख का कहना है कि बीती 28 जून को उनका 10 वर्षीय बेटा शाजेब घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोसी अल्सबा मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी शाजेब के टकराने से अल्सबा का मोबाइल गिर गया।

घटना के बाद अल्सबा, शाजेब को अपने घर ले गई। जहां सभी आरोपियों ने उसे लात-घूंसो से बुरी तरह पीटा और दीवार से पटक-पटक कर मारा। शाजेब को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद लगातार उसका इलाज चल रहा है और चिकित्सकों ने दो साल तक इलाज जारी रखने को कहा है। आरोप है कि इस मामले में बनभूलपुरा ने भी उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

फारूख ने मामले में सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर डीजीपी तक शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top