Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

कुमाउंनी गायिका के पति पर मुकदमा, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

– पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, कोर्ट के दखल पर एफआईआर

Case filed against Kumauni singer’s husband, DDC : उत्तराखंड की जानी-मानी कुमाउंनी गायिका का पति कानूनी पचड़े में फंस गया है। उस पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि गायिका के पति ने उसे शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी की बात से मुकर गया। पीड़िता फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन महिला को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी और अब पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करना पड़ा। मशहूर गायिका का पति भी एक जाना-माना इवेंट मैनेजर है।

पीड़िता मुखानी थानाक्षेत्र का रहने वाली 40 वर्षीय महिला है और आरोपी रितेश जोशी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में किराए के कमरे में रहता है। आरोप है कि महिला किसी तरह रितेश के संपर्क में आई। रितेश ने उसे अपने जाल में फंसाया और उससे शादी का वादा किया। रितेश उसे अपने किराए के कमरे में ले लिया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला का कहना है कि इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। वह गिड़गिड़ाई भी, लेकिन रितेश नहीं माना। मजबूरी में उसे कोतवाली पुलिस के पास जाना पड़ा। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन कार्रवाई नहीं की। पुलिस के चक्कर काट कर थकी महिला कोर्ट की शरण में पहुंची। कोर्ट ने शिकायत सुनी और कोतवाली पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top