Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

पति और बेटे की मौत, महिला ने फांसी लगाकर जान दी

– एक साल पहले हुई थी मौत, तभी से तनाव में थी महिला, शुक्रवार रात लगाई फांसी

Sudha hanged herself, DDC : हंसता-खेलता परिवार था, लेकिन एक साल पहले अचानक बिखर गया। नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में एक महिला के पति और बेटे की मौत हो गई। दो-दो मौतों से उसे सदमा लग गया और वह उबर नहीं पाई। शुक्रवार रात महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह बेटी ने मां का शव फंदे से लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड-2 गांधीनगर लालकुआं निवासी सुधा (42 वर्ष) पत्नी स्व.राजीव यहां अपनी बेटी के साथ रहती थी। बताया जाता है कि शुक्रवार रात वह रोज की तरह सो गईं। बेटी भी घर में ही सोई थी, लेकिन अगली सुबह बेटी सो कर उठी तो वह चीख पड़ी। सामने मां का शव फंदे से लटक रहा था।

बेटी की चीख सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी और आनन-फानन में महिला को फंदे से उतार कर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सुधा के परिजनों के मुताबिक, एक साल पहले सुधा के पति व बेटे की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह परेशान रहने लगीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने जान दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर परिवार में अकेली बची बेटी के सामने अकेला जीना चुनौती बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top