Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

हल्द्वानी : मां ने नही दिया खाना, बेटी ने फंदा लगा लिया

– पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे परिजन, बुधवार पूरे दिन और रात भर पोस्टमार्टम में पड़ा रहा शव

Suicide in Banbhulpura, DDC : हल्द्वानी के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में बुधवार को खाना मांगने पर मां ने बेटी को फटकार लगा दी। इससे नाराज 11वीं में पढ़ने वाली बेटी ने फांसी लगा ली। परिजन लड़की का पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे, लेकिन बात नहीं बनी। परिजनों के हट की वजह से युवती का शव बुधवार पूरे दिन और पूरी रात पोस्टमार्टम में पड़ा रहा। गुरवार को शव को पोस्टमार्टम कराया गया।

लाइन नंबर आठ बनभूलपुरा निवासी शादिका (18 वर्ष) पुत्री अब्दुल गफूर 11वीं की छात्रा थी। बुधवार को वह स्कूल से घर लौटी और मां से खाना मांगा। मां कुछ काम में उलझी थी और उसे फटकार लगा दी। इससे नाराज शादिका ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजन शादिका का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पहले वह पुलिस से जिद्द करने लगे और पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। अधिकारियों ने पोस्टमार्टम न कराने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान पूरे दिन और रात शव पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा रहा। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top