Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

‘जॉम्बी ड्रग’ : जानवरों की दवा से बन रहा मौत का नशा

अमेरिका से भारत पहुंचा जॉम्बी ड्रग।

. जाइलाजीन, फेंटेनिल और हेरोइन के खतरनाक कॉकटेल से बनाकर तैयार किया जा रहा “जॉम्बी ड्रग”

Zombie Drug, DDC : दुनिया भर में तेजी से फैल रहा ‘जॉम्बी ड्रग’ अब सिर्फ एक नशा नहीं बल्कि एक संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा बन चुका है। जांच में सामने आया है कि इस खतरनाक ड्रग को जाइलाजीन से तैयार किया जा रहा है, जिसे मूल रूप से जानवरों को बेहोश करने के लिए बनाया गया था। अब इसे अवैध नशे के रूप में धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है और आने वाले समय में उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है।

याद दिला दें कि लगभग एक माह पहले इस ड्रग से जुड़ा मामला चंढीगढ़ में सामने आया था। सेक्टर 33बी ​​में डिलीवरी ब्वॉय करीब दो से ढाई घंटे तक बिना हिले-डुले खड़ा रहा। वह बेसुध सा लग रहा था, उसकी आंखें टकटकी लगाए थीं और शरीर एक ही जगह जमा हुआ था।

आसपास के लोगों ने पहले तो इसे नजरअंदाज कर दिया, यह सोचकर कि वह बस इंतजार कर रहा है या आराम कर रहा है, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ चिंता बढ़ने लगी। डिलीवरी ब्वॉय एक खड़ी कार के पीछे स्थिर खड़ा रहा। मिनट बीत गए। फिर एक घंटा। फिर दो घंटे और वह अपनी जगह से हिला तक नहीं। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

जानकार बताते हैं कि यह कोई एक ड्रग नहीं बल्कि कई खतरनाक केमिकल्स का मिश्रण है, जिसे जानवरों को बेहोश करने वाली दवा जाइलाजीन (सिंथेटिक ओपिओइड), हेरोइन और फेंटेनिल से मिलाकर तैयार किया जाता है। अमेरिका से निकल भारत तक पहुंचे इस ड्रग को अमेरिका में “ट्रैंक डोप” नाम से जाना जाता है।

खास बात यह है कि उत्तराखंड में स्मैक की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है। ऐसे में एक पर्यटन प्रदेश होने के नाते इस ड्रग के यहां पहुंचने के संभावना भी प्रबल है। आईजी रिद्धिम अग्रवाल का कहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अभी इस तरह का मामला प्रकाश में तो नहीं आया है, लेकिन हमारी नजर बनी हुई है।

कहां से आ रहा है सप्लाई नेटवर्क?
पड़ताल में सामने आया है कि इस सप्लाई नेटवर्क की एक बड़ी वजह वेटरनरी सप्लाई से लीकेज है। जाइलाजीन एक वैध पशु-चिकित्सा दवा है। इसे चोरी, फर्जी लाइसेंस या ब्लैक मार्केट के जरिए ड्रग नेटवर्क तक पहुंचाया जाता है। इसकी आसान उपलब्धता और सस्ती कीमत, इसे माफिया के लिए एक मुनाफे वाला कारोबार बनाती है। खास बात यह है कि इस उपयोग करने वाला बेहद कम समय में इसका लती हो जाता है।

लेकिन अभी तक नहीं हुई है पुष्टि
चंढीगढ़ में डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो पूरे भारत में तेजी से वायरल हुआ था। वायरल दावों के बावजूद, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि इसमें किसी ड्रग का हाथ था। विशेषज्ञों और कुछ उपयोगकर्ताओं ने सावधानी बरतने की सलाह दी है, उनका कहना है कि ऐसा व्यवहार किसी मेडिकल इमरजेंसी, न्यूरोलॉजिकल समस्या या अत्यधिक थकान के कारण भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top