Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बेहोश होकर गिरी मां, गोद से गिर कर ढाई माह की बच्ची की मौत

काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास ऑटो से गिरकर ढाई साल की बच्ची की मौत।

. काठगोदाम में ऑटो से उतरते ही हुआ हादसा, लालकुआं से ससुर के साथ निकली और बच्ची संग अकेले पहुंची काठगोदाम

Child dies after falling from lap, DDC : काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास दोपहर बड़ा हादसा हो गया। ऑटो से उतरते ही एक महिला बेहोश होकर गिर गई। बेहोशी छाते ही महिला की गोद में मौजूद ढाई साल की बच्ची सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत से मां को गहरा सदम लगा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया है।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना है कि रावतनगर बिंदूखत्ता लालकुआं निवासी सुमन बिष्ट पत्नी विक्रम बिष्ट की दो बेटियां है। बड़ी बेटी करीब छह और छोटी महज ढाई साल की थी। बताया जाता है कि मंगलवार को सुमन घर से यह कहकर निकली थी कि लालकुआं में मेडिकल कैंप लगा है और वह कैंप में जा रही है।

ऑटो में सवार होकर महिला अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंच गई। बच्ची सुमन की गोद में थी। ऑटो से उतरते ही सुमन को चक्कर आने लगे और बच्ची गोद से छूट कर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी बोले, चलते ऑटो से गिरी बच्ची
मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बच्ची चलते ऑटो से गिरी थी और करीब 10 मीटर बाद मां को इसकी भनक लगी। इन्हीं प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से ऑटो के जरिये बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। यहां कहानी सामने आई कि सुमन अपने ससुर के साथ बच्ची को महिला अस्पताल में दिखाने के लिए निकली थी।

लालकुआं में क्रॉसिंग बंद होने पर ससुर एटीएम से रुपए निकालने चले गए और इसी बीच सुमन गायब हो गई। सुमन के गायब होने पर उसके देवर ने तलाश शुरू की और इसबीच पता लगा कि काठगोदाम में हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top