Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को गर्भपात की मंजूरी, भ्रूण से डीएनए साक्ष्य जुटाएगी पुलिस

कोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति (प्रतीकात्मक फोटो)
  • – 16 वर्षीय किशोरी दो माह की गर्भवती पाई गई; आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल

Minor Rape Victim Granted Permission for Abortion, DDC : नैनीताल जिले में हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का शिकार हुई 16 वर्षीय किशोरी के मामले में अहम प्रगति सामने आई है। अदालत ने पीड़िता के गर्भपात की अनुमति दे दी है। चिकित्सकीय प्रक्रिया के दौरान भ्रूण को सुरक्षित रखते हुए उसका डीएनए सैंपल लिया जाएगा, जिससे पुलिस जांच को मजबूती मिलेगी।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पेट दर्द की शिकायत पर परिजन किशोरी को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में वह करीब दो माह की गर्भवती पाई गई। इसके बाद किशोरी ने बताया कि बैलेजली लॉज क्षेत्र के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

सूचना मिलते ही मुखानी थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

किशोरी की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने पॉक्सो न्यायालय में गर्भपात की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे मंजूरी मिल गई। अब डॉक्टरों की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत गर्भपात कराया जाएगा। अदालत के निर्देशानुसार भ्रूण को सुरक्षित रखकर डीएनए सैंपल लिया जाएगा, जो जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकता है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top