Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कच्ची दारू में नहीं गली दाल, स्मैक के धंधे में कूदी सुरेंदर कौर गिरफ्तार

एसटीएफ और पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर सुरेंदर कौर।

. दारू के मामले में जेल जा चुकी 42 वर्षीय तस्कर डेढ़ साल से बेच रही थी स्मैक

Smack Trafficker Surender Kaur Arrested, DDC : उत्तराखंड में चल रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा के लालपुर चौकी क्षेत्र में 133 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

संयुक्त ऑपरेशन में सफलता
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे राज्य में नशा तस्करों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

कौन है गिरफ्तार महिला
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान सुरेंद्र कौर उर्फ छिन्दों कौर (42 वर्ष), निवासी टिब्बा लालपुर, किच्छा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह पिछले डेढ़ साल से स्मैक (हेरोइन) की तस्करी में सक्रिय थी।

सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह लालपुर निवासी जसवंत सिंह से हेरोइन खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचती थी। उसका नेटवर्क किच्छा, रुद्रपुर से लेकर हल्द्वानी तक फैला हुआ था।

पहले भी जा चुकी है जेल
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला पहले कच्ची शराब के मामले में जेल जा चुकी है और उसके बाद से लगातार नशे के कारोबार में लिप्त थी।

क्या-क्या हुआ बरामद
* 133 ग्राम हेरोइन
* एक मोबाइल फोन

कार्रवाई में शामिल टीम
एसटीएफ की टीम में निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं किच्छा पुलिस टीम में निरीक्षक प्रकाश दानू, एसआई बसंत प्रसाद, कांस्टेबल विजय नाथ, मदन रावत और महिला कांस्टेबल गीता ने अहम भूमिका निभाई।

आगे की कार्रवाई
पुलिस अब इस मामले में अन्य तस्करों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top