Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अल्मोड़ा : 15 हजार की रिश्वत लेते लमगड़ा ब्लॉक का लेखाकार गिरफ्तार

नकाब में बैठा लमगड़ा ब्लॉक का घूसखोर लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट।

अल्मोड़ा : 15 हजार की रिश्वत लेते लमगड़ा ब्लॉक का लेखाकार गिरफ्तार

– विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई, ठेकेदार से काम के बदले मांगी थी घूस

`almora-lamgara-accountant-bribery-arrest-15k-vigilance-trap`

Corrupt Accountant Arrested in Almora, DDC : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लमगड़ा ब्लॉक के एक लेखाकार (अकाउंटेंट) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ठेकेदार से काम के एवज में घूस की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान हरीश सिंह बिष्ट उर्फ हर सिंह बिष्ट के रूप में हुई है, जो विकास खंड लमगड़ा में लेखाकार के पद पर तैनात है। वह अल्मोड़ा के चीनाखान क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

ऐसे हुआ खुलासा
एक ठेकेदार ने विजिलेंस हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि शौचालय निर्माण से जुड़े टेंडर कार्य में आरोपी लेखाकार ने एफडीआर का अड़ंगा लगाकर 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की गोपनीय जांच की। आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया और ट्रैप टीम का गठन किया गया।

रंगेहाथ गिरफ्तारी
ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस संबंध में एसपी विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टीम को मिलेगा इनाम
निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

जनता से अपील
सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी की सूचना टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top