Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

12 हजार की घूस लेते पकड़ा गया ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक

– लकड़ी ठेकेदार से पेड़ काटने की अनुमति देने के एवज में मांगी थी रकम, विजिलेंस की ट्रैप टीम ने निरीक्षक को उसी के दफ्तर से दबोचा

Bribe-taking Senior Horticulture Inspector Arrested, DDC : भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी) की बड़ी कार्रवाई में उद्यान विभाग के एक ज्येष्ठ निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी किसान से पेड़ कटान की अनुमति दिलाने के नाम पर 12 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इससे पहले विजिलेंस की टीम ने बीती 8 फरवरी को अल्मोड़ा से ब्लॉक के लेखाकार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा था।

जानकारी के अनुसार, एक लकड़ी ठेकेदार ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से आम के पेड़ खरीदे हैं, जिनकी कटाई के लिए विभागीय अनुमति आवश्यक है। ठेकेदार ने 26 पेड़ों के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 16 पेड़ों की अनुमति दिलाने के एवज में उद्यान विभाग का कर्मचारी रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे 12,000 रुपये की रिश्वत मांग कर रहा है। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके बाद एसपी विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने 9 अप्रैल को किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में जाल बिछाया और आरोपी बादल पाण्डे को शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को उसके कार्यालय से ही पकड़ा गया। सतर्कता टीम की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। निदेशक विजिलेंस डॉ. वी. मुरूगेशन ने इस सफल ट्रैप के लिए टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही आम जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं और टोल फ्री नंबर 1064 व व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top