Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर

हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
  • : हल्द्वानी में प्रतिष्ठित व्यापारी, उसकी मां और पिता पर मुकदमा दर्ज, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

“Wanted to Offer His Wife to Friends”, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक कारोबारी परिवार के खिलाफ महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति पर दोस्तों के साथ जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने, आप्राकृतिक संबंध बनाने और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार पर बहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति उसे अपने दोस्तों के सामने परोसना चाहता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। पीड़िता ने पति पर जबरन आप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले शहर के एक कपड़ा कारोबारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार बदल गया। वह घर आने वाले मेहमानों के लिए मांस और मदिरा परोसने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर गाली-गलौच और मारपीट की जाती थी।

महिला ने आरोप लगाया कि पति अपने दोस्तों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। इसके अलावा बिना सहमति के आप्राकृतिक संबंध बनाकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। पीड़िता का कहना है कि उसे कई महीनों तक घर में एक कमरे तक सीमित रखा गया और खाने-पीने तक की परेशानी झेलनी पड़ी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी पति और सास ने उसके साथ मारपीट की थी और गला दबाकर नशीला पदार्थ खिलाने का प्रयास किया था। उस दौरान उसने डायल 112 पर शिकायत की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया था, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा।

होली के दिन भाई-बहन के मिलने आने पर उनके साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि महिला की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top