Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

हल्द्वानी की PT टीचर ने कक्षा 1 के बच्चे को जड़ा ऐसा थप्पड़ कि…

– चिकित्सकों ने मुंह की हड्डी में चोट की आशंका जाहिर की

PT teacher of Haldwani, DDC : हल्द्वानी की पीटी टीचर ने कक्षा एक बच्चे को इतनी जोर का तमाचा मारा कि उसका मुंह सूज गया। चिकित्सकों ने बच्चे के मुंह की हड्डी में चोट की आशंका जाहिर की है। इस मामले में बच्चे के पिता ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी है।

काठगोदाम थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनका बच्चा क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। बच्चे के पिता ने बताया कि किसी बात से नाराज होकर स्कूल की दो महिला अध्यापिका ने उनके बच्चे को बुरी तरह पीट दिया। उक्त अध्यापिकाओं में एक कक्षाध्यापिका और दूसरी शारीरिक शिक्षा की अध्यापिका है। बच्चे के गाल पर मारने से उसका गाल बुरी तरह सूज गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचे। जहां बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

मेडिकल रिपोर्ट में गाल पर सूजन की बात लिखी है, लेकिन बच्चे के पिता का कहना है कि चिकित्सकों ने हड्डी में चोट की आशंका जाहिर की है। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top