Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

माफ करने पर भी नहीं माना हैवान, धमका कर मांगता था न्यूड फोटो और वीडियो

– छह माह से फरार चल रहे आरोपी को नैनीताल जिले की लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nude photos went viral, DDC : उसे कहीं से एक लड़की की न्यूड फोटो और वीडियो मिल गई। वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देकर पहले तो वह लड़की से उसकी न्यूड फोटो और वीडियो मांगता था, लेकिन बाद में रुपयों की मांग शुरू दी। न देने पर उसने लड़की के नाम से छह अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके न्यूड फोटो व वीडियो वायरल करने शुरू कर दिए। अब लगभग साढ़े 5 माह से फरार ऑनलाइन हैवान को नैनीताल जिले की लालकुआं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लालकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊ परिक्षेत्र रुद्रपुर में 20 वर्षीय सत्यम गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी दमदाहा, जिला पूर्णिया बिहार (सोनपुर क्षेत्र) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का कहना था कि उसने पहले भी सितम्बर 2024 में इस लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसके पिता के आश्वासन दिया कि सत्यम ऐसा दोबारा ऐसा नहीं होगा। इस पर पीड़िता ने अपनी शिकायत वापस ले ली, लेकिन फरवरी 2025 से सत्यम ने पीड़िता के नाम की 6 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना डाली।

उसने सभी आईडी पर पीड़िता की आपत्तिजनक व अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लगा दी। स्टोरी में उसने गंदे और भद्दे शब्द का प्रयोग किया। पीड़िता ने जब स्टोरी और आईडी बंद करने के लिए कहा तो रोज-रोज उसे अपनी नग्न फोटोज और वीडियोज भेजने के लिए धमकाने लगा। ऐसा ना करने की सूरत में वह उन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था।

इसके बाद आरोपी ने इन्हीं फोटो और वीडियो के बूते लड़की को पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने लड़की को धमकाया कि वह उसकी फोटो और वीडियो उसके परिवार और पड़ोसियों को भेज देगा। उसने मेरे दोस्तों को भी फेक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। पीड़िता ने 13 जुलाई को मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top