Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बनभूलपुरा में धधका रजाई-गद्दों का गोदाम, बाल-बाल बचा मदरसा

– समय रहते काबू पाई आग, दुकानों की ओर बढ़ने लगी थी आग

Warehouse catches fire in Banbhulpura, DDC : बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लाइन नंबर एक, वार्ड-21 में रजाई–गद्दों के एक गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। चंद मिनटों में आग ने गोदाम में रखे रुई के गद्दों को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें आसपास की दुकानों तक फैलने लगीं। हालांकि, स्थानीय लोगों की सूझबूझ और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। गोदाम के ऊपर स्थित मदरसा सुरक्षित बच गया।

गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे अबू हनीफा मस्जिद में नमाज अदा कर लौट रहे लोगों ने गोदाम की ओर से उठता धुआं देखा। तुरंत इसकी सूचना गोदाम स्वामी मोहम्मद निजाम को दी गई। शटर खोलते ही अंदर आग की भयावह लपटें दिखाई दीं। इसके बाद अफरातफरी मच गई और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोग बाल्टी और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और भीड़ को नियंत्रित किया गया। दमकल कर्मियों ने पानी की तेज बौछार कर आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

करीब एक घंटे तक पूरे इलाके में धुएं और दहशत का माहौल बना रहा। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो ऊपर बने मदरसे के साथ-साथ आसपास की कई दुकानें भी चपेट में आ सकती थीं। एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top