Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लावारिस लाश से लापरवाही, 10 दिन मॉर्चरी में पड़ी रही बॉडी

– नियमत: शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद कर दिया जाता है पोस्टमार्टम और फिर अंतिम संस्कार

Negligence towards unclaimed dead body, DDC : हल्द्वानी में लावारिस लाश के साथ लापरवाही की ऐसी इंतहा की गई कि शव 10 दिनों तक मॉर्चरी में पड़ा रहा। न तो उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए और न ही पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को पीआई भेजी गई। यदि समय से पोस्टमार्टम होता तो नियमानुसार 72 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताया गया कि बीती एक मार्च को 108 एंबुलेंस के जरिये 50 वर्षीय व्यक्ति को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। व्यक्ति के सिर पर चोट थी और उपचार के दौरान 13 मार्च को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को मॉर्चरी भेज दिया गया। नियम के तहत शव को मॉर्चरी भेजने के साथ ही एसटीएच प्रबंधन की ओर से मेडिकल पुलिस चौकी को पीआई भेज दी जाती है।

जिसके बाद पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास करती है और यदि 72 घंटे में शिनाख्त नहीं हो पाती तो फिर पोस्टमार्टम कराकर पुलिस शव का उसके धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार करा देती है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नही और 13 मार्च को मौत के बाद 19 मार्च तक शव मॉर्चरी में पड़ा रहा। 19 मार्च को पुलिस को पीआई भेजी गई। जिसके 72 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम कराया गया।

मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता का कहना है कि पीआई चौकी पहुंचने के 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी लापरवाही बरती गई है तो मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top