Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

अंत्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त सिलेंडर देगी सरकार

– पूर्व सांसद ने गिनाई धामी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां, सीएम किसान प्रोत्साहन निधि योजना शुरू करने का दावा

Three years of Dhami government, DDC : भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय में दर्जा मंत्री एवं पूर्व सांसद बलराज पासी ने धामी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि धामी सरकार 23 मार्च को अपना तीन साल का सफल कार्यकाल पूरा कर रही है। साथ ही बताया कि भविष्य के लिए सरकार की झोली में जनता के लिए क्या-क्या है। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण दावा अंत्योदय कार्ड धारकों से जुड़ा है। दावा है कि सरकार अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देगी।

12 सौ से बढ़ाकर 14 सौ कर दी पेंशन
पूर्व सांसद ने बताया कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्णय लिया गया। अब उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्र पति और पत्नी दोनों को लाभ मिलेगा। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन में प्रति माह पेंशन राशि 1200 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये कर दी गई।

मानसखंड मंदिर माला मिशन की होगी शुरुआत
केंद्र सरकार द्वारा एनएच 72 के पांवटा साहिब-बल्लूपुर खंड के उन्नयन के लिए 1093.01 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। चारधाम के मंदिरों और गुरुद्वारों में भौतिक ढांचा और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कुमाऊं के मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की शुरुआत की जाएगी। महिला स्वयं सहायता समूहों को सहायता देने के लिए एक विशेष कोष गठित किया जाएगा।

शुरू होगी सीएम किसान प्रोत्साहन निधि योजना
अंत्योदय कार्डधारकों को हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी/5जी नेटवर्क सुविधा दी जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि जैसी सीएम किसान प्रोत्साहन निधि योजना शुरू की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क स्थापित करने के लिए पर्वत माला परियोजना शुरू की जाएगी। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 की शुरुआत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top