Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सीवर के गड्डे से बचने के चक्कर में मिक्चर ट्रक से कुचला किशोर

– बाइक से सिलेंडर लेकर बड़े भाई के साथ घर जा रहा था किशोर, जगदंबानगर में शिव मंदिर के पास हुआ हादसा

Teenager crushed by a cement mixer truck, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सड़क पर बने सीवर के गड्डे से बचने के चक्कर में एक किशोर की जान चली गई। गड्डे से बचने के चक्कर में बाइक गिर गई और किशोर सामने से आ रहे मिक्चर ट्रक के नीचे आ गया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा किशोर का बड़ा भाई घायल हो गया। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लगा गया। घटना के बाद मिक्चर ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से रायपुर टांडा बरेली उत्तर प्रदेश निवासी गौरीलाल मुखानी थानाक्षेत्र के जगदंबानगर स्थित पनचक्की गली में परिवार के साथ रहते हैं और बंटाईदारी का काम करते हैं। बताया जाता है कि सोमवार शाम को गौरीलाल का 13 वर्षीय बेटा अर्जुन सिलेंडर लेकर अपने बड़े भाई के साथ मुखानी चौराहे से जगदंबा नगर की ओर जा रहा। बाइक बड़ा भाई चला रहा था और अर्जुन को लेकर बीच में बैठा था।

दोनों अभी जगदंबानगर स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे थे कि तभी सड़क पर खोदे गए सीवर लाइन का गड्डा सामने आ गया। गड्डे से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई सड़क पर गिर गए। इससे पहले ही अर्जुन संभल पाता, सामने आ रहे मिक्चर ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के तुरंत बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जबकि घायल भाई को उपचार के लिए एसटीएच भेजा गया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मिक्चर ट्रक को कब्जे में लेकर शव को मॉर्चरी भेज दिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top