Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

गुरू के बेटे का गंदा काम, बनभूलपुरा में ट्यूशन पढ़ने गई बच्ची से दरिंदगी

– बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में घटना से सनसनी, सलाखों के पीछे पहुंचाया गया आरोपी

Girl raped in Banbhulpura, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की। बच्ची एक घर में ट्यूशन पढ़ने गई थी। घर में सिर्फ ट्यूशन पढ़ाने वाले का बेटा था और घर में अकेला था। इसी बात का फायदा उठाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली 8 साल की बच्ची गौलागेट टनकपुर रोड निवासी मोहम्मद अली के घर रोजाना ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बीते दिन भी वह ट्यूशन पढ़ने पहुंची, लेकिन उस रोज घर पर मोहम्मद अली के बेटे बिलाल के सिवा कोई और मौजूद नहीं थी।

बिलाल ने इसका फायदा उठाया और बच्ची को डरा-धमका कर घर के बेसमेंट में ले गया, जहां बच्ची के साथ जबरन उसने गंदा काम किया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। जिसके बाद बच्ची के परिजन आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर बनभूलपुरा थाने पहुंचा।

इधर, मामला पुलिस तक पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार से फरार हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और जैम फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसआई सुशील जोशी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top