Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

काठगोदाम से बैरंग लौटे बाइक सवार, हजारों लड़-झगड़ कर घर लौटे

– शनिवार को पुलिस ने 6 हजार से अधिक दो पहिया वाहनों को काठगोदाम से लौटाया गया

Kainchi Fair Checking, DDC : पर्यटन सीजन और कैंची धाम मेले को देखते हुए दो पहिया वाहन सवारों पर पहाड़ की ओर जाने पर प्रतिबंध है। शनिवार को बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन चालकों को तमाम चेक प्वाइंट पर रोका गया। पुलिस के रोके जाने और आगे जाने की अनुमति न देने से बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने सख्ती से लोगों को लौटाया और ऐसे करीब 6 हजार दो पहिया वाहन सवारों को वापस जाना पड़ा।

बता दें कि पुलिस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि सीजन और खासकर कैंची मेले के दौरान दो पहिया वाहन सवारों को पहाड़ की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। बावजूद इसके लोग मानने को तैयार नहीं हैं और पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए काठगोदाम, भीमताल तिराहा, नंबर वन बैंड, भीमताल और भवाली समेत अन्य स्थानों पर चेक प्वाइंट बनाए हैं। इन स्थानों पर शनिवार को पुलिस और महिला सिपाहियों के साथ दरोगाओं की तैनात की गई।

यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट खुद चेक प्वाइंट पर तैनात रहे। पहले तो लोगों को काठगोदाम पर रोका गया, जो आगे निकल गए उन्हें भीमताल तिराहा और अन्य चेक प्वाइंट पर रोक कर वापस कर दिया गया। इससे लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की, लेकिन यातायात के दवाब को देखते हुए पुलिस ने सख्ती से काम लिया। हालांकि पुलिस ने यह जरूर कहा कि जिन्हें जाना है वह मोटर साइकिलों को पार्किंग में खड़ा कर शटल सेवा से जा सकते हैं।

चेकिंग की वजह से यातायात की रफ्तार भी मंद रही। यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट ने बताया कि 10 हजार से अधिक वाहनों को चेक किया गया और 6 हजार से अधिक दो पहिया वाहनों को लौटाया गया। हालांकि उन्हें आने-जाने से नहीं रोका गया, जो किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे, कामकाजी थे या फिर जिनका घर पहाड़ की ओर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top