Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार

300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।

– गदरपुर में गौ-तस्करी का भंडाफोड़, स्विफ्ट कार समेत चार वाहन जब्त

300 Kg Beef Recovered and Two Arrest, DDC : गौवंश संरक्षण स्क्वाड और गदरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर गांधी कॉलोनी, गदरपुर में एक स्विफ्ट डिजायर कार (DL 2C AK 8699) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी अगलगा, थाना स्वार, जनपद रामपुर तथा अबरार पुत्र बाबू खां निवासी गांधी कॉलोनी, गदरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दो अन्य आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगे और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

तीन बाइक भी बरामद
पुलिस ने मौके से स्विफ्ट कार के अलावा तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। बरामद गौमांस और वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गदरपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिबंधित गौमांस को कहां ले जाया जा रहा था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कुमाऊँ परिक्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गौ-तस्करी और गौवंश से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त पुलिस टीम में ये थे
प्रभारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड एसआई पंकज बेलवाल, एसआई संजय बोहरा, कांस्टेबल संजीव कुमार, एहसान अली, राजेश गिरी, दिनेश रावत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top