Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद

उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।

-विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद, देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

Jihadi Salahuddin Arrested, DDC : उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। STF का दावा है कि आरोपी के कब्जे से विदेशी पिस्टल, AK-47 के कारतूस और बम विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले डेटोनेटर बरामद हुए हैं।

STF एसएसपी अजय सिंह के अनुसार पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी और कट्टरपंथी सामग्री प्रसारित किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। साइबर निगरानी के दौरान एक ऐसे नेटवर्क के संकेत मिले, जो युवाओं को भड़काने और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहा था।

जांच के दौरान गदरपुर थाना क्षेत्र के मझराशीला गांव निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन मलिक का नाम सामने आया। इसके बाद STF ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए रुद्रपुर कार्यालय लाया।

STF का दावा है कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, AK-47 के दो कारतूस तथा चार डेटोनेटर बरामद किए गए। एजेंसी के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध संदेश और डिजिटल सामग्री भी मिली है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कुछ विदेशी संपर्कों के संकेत मिले हैं। हालांकि इन संपर्कों की प्रकृति और उनके संभावित संबंधों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है, जिसमें डिजिटल नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और संभावित सहयोगियों की भूमिका भी शामिल है।

STF अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और उसके उद्देश्यों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top