Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

चार लाख लेकर डकार गया दोस्त, कोर्ट ने ठोंका जुर्माना

चेक बाउंस मामले में सजा।

– दोस्त के दिए चेक बाउंस हुए तो कोर्ट की शरण में पहुंचा पीड़ित, आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देकर उधार मांगे थे रुपए

Sentenced for check bouncing, DDC : अपनी कमजोर आर्थिकी का हवाला देकर एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त को चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। दोस्त ने दबाव डाला तो चेक थमा दिया और चेक बाउंस हो गया। बात नहीं बनी तो पीड़ित कोर्ट की शरण में पहुंचा। लगभग पांच साल बाद मामले में न्याय हुआ। कोर्ट ने आरोपी पर 2.10 लाख रुपए का जुर्माना और 6 साधारण कारावास की सजा सुनाई है।

राजेंद्र नगर वार्ड-2 हल्द्वानी निवासी गुरबचन सिंह का कहना था कि उससे दोस्त गौजाजाली निवासी मो.जुबैर ने आर्थिक परेशानी बताकर चार लाख रुपये उधार लिए थे। साथ ही वादा किया था कि कुछ महीने में ही वह सारी रकम लौटा देगा, लेकिन ऐसा उसने किया नहीं। गुरबचन ने तकादा शुरू किया तो जुबैर ने उन्हें दो-दो लाख रुपए के दो चेक थमा दिए। गुरबचन चेक लेकर बैंक पहुंचे और बैंक में चेक बाउंस हो गया।

चेक बाउंस होने के बाद गुरबचन ने कोर्ट में वाद दायर किया। अब पांच साल बाद न्यायालय सिविल जज व न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति बाला ने मामले में सुनवाई करते हुए जुबैर को दोषी माना और उस पर 2.10 लाख रुपये जुर्माना लगाया। प्रतिकर के रूप में शिकायतकर्ता को दो लाख देने के आदेश जारी दिए। साथ ही दस हजार रुपये राजकोष में जमा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top