Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

हल्द्वानी के KVM की छात्रा की फन सिटी के स्विमिंग पूल में मौत

– स्कूल से 250 छात्राओं का टूर बरेली स्थित फनसिटी में गया था, बेहोश होकर पूल में गिरी छात्रा

KVM student dies, DDC : उत्तराखंड के हल्द्वानी के केवीएम पब्लिक स्कूल के छात्राएं गुरुवार को फनसिटी टूर पर आए थे। इस दौरान छात्रा स्वीमिंग पूल में बेहोश होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई। शिक्षक और शिक्षिकाएं उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने भर्ती करने से मना कर दिया। छात्रा की मां ने स्कूल की शिक्षिकाओं और शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इज्जतनगर पुलिस ने बताया कि गुरुवार को चार बसों से हल्द्वानी के हीरानगर में स्थित केवीएम स्कूल का टूर फनसिटी बरेली गया था। टूर में कक्षा 9 से 12 तक के करीब 250 बच्चे शामिल थे। दिन में 3:30 बजे के करीब हल्द्वानी के नैनी व्यू कॉलोनी जयसिंह भगवानपुर निवासी छात्रा अंजलि रावत स्लाइडिंग स्वीमिंग पूल के पास अचानक बेहोश होकर पानी में गिर गई। वह 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा के गिरने के बाद स्कूल की उपप्रधानाचार्य एकता शाह, शिक्षक रमेश चंद्र गुररानी और रेनू कोलिया ने छात्राओं की मदद से अंजलि को बाहर निकाला और पीलीभीत रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां चिकित्सकों ने अंजलि को भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा को उसी हालत में हल्द्वानी भेज दिया गया। हालांकि शिक्षक और शिक्षिकाओं का कहना है कि परिजनों की राय लेकर ही छात्रा को हल्द्वानी ले जाया गया। हल्द्वानी ले जाते समय छात्रा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि छात्रा की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

शिक्षिका की मां सरिता ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर धनंजय पांडेय ने बताया कि केवीएम स्कूल की शिक्षिकाओं ने बताया कि छात्रा बेहोश होकर पानी में गिर गई थी। वे लोग तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भर्ती करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वे लोग उसे हल्द्वानी ले गए।

मां ने कहा लापरवाही से हुई बेटी की मौत
अंजलि रावत के पिता राजेंद्र सिंह रावत सेना में हवलदार हैं। उनकी तैनाती शाहजहांपुर में है। घर वह अपनी मां सरिता और छोटे भाई के साथ रहती थी। छोटा भाई भी केवीएम पब्लिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है। सरिता ने बताया कि बेटी कभी कभार बेहोश हो जाती थी, लेकिन बीमार नहीं थी। वह घर स्कूल तक ऑटो से गई थी। स्कूल पहुंचने के बाद अंजलि ने फोन पर जानकारी दी थी। बताया कि टूर के साथ गई बेटी पर ध्यान दिया जाता तो उनकी बेटी की जान बचाई जा सकती थी। बेटी की मौत के बाद सरिता का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top