Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

भुजियाघाट में ट्रक ने रौंदा, गौलापार में युवक पिकअप से कुचलाF

– घटना अंजाम देने वाले दोनों चालक वाहन समेत हुए फरार, हादसे से परिवार में कोहराम, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Haldwani Road Accident, DDC : चिल्ड्रेन डे रात एक के बाद एक हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा भुजियाघाट में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया। जबकि गौलापार में हुए दूसरे हादसे में पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। दोनों ही घटनाओं में आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गए। शुक्रवार को दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस सीसीटीवी की मदद से वाहन और चालकों की शिनाख्त शुरू कर दी है।

दुकान से पेट्रोल भराने गया था 20 साल का साहिल
बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के चोरगलिया रोड निवासी 20 वर्षीय साहिल पुत्र मो.नासिर की चिकन की दुकान है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम साहिल दुकान से स्कूटी लेकर निकला था। वह गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के बगल में स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने स्कूटी में पेट्रोल भराया और घर की ओर निकल पड़ा। वह स्टेडियम के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसने अपनी चपेट में ले लिया।

सड़क पर बुरी तरह लहूलुहान पड़े साहिल की एक ऑटो चालक ने मदद की। पहले वह उसे लेकर सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने हाथ खड़े किए तो वह फिर अपने ऑटो से साहिल को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल के मोबाइल से ऑटो चालक ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी।काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

रेस्टोरेंट से घर लौटते वक्त कुचल कर भागा ट्रक
गुरुवार देर रात भुजियाघाट से काठगोदाम की तरफ आ रहे डालकनिया, ओखलकांडा निवासी 21 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र हरीश चंद्र को भुजियाघाट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक सवार सूरज गंभीर हालात में सड़क किनारे गिर गया। आस-पास से गुजर रहे लोगों की मदद से उसे डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सूरज की मौत हो गई।

सूरज के गांव के ही सुभाष ने बताया कि वह भुजियाघाट स्थित एक रेस्टोंरेंट में काम करता है और काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रहा था। सूरज चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना के बाद शुक्रवार दोपहर को सूरज के परिजन हल्द्वानी पहुंचे। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top