Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

फुटबॉल के मैदान पर गोवा क्लीन बोल्ड, उत्तराखंड ने दनादन दागे गोल

– उत्तराखंड के लिए करो या मरो वाला था मैच, गोवा को 4:1 से रौंदा

38th National Game, DDC : हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों में गोवा और उत्तराखंड के बीच एक बेहद ही रोमांचकारी मैच खेला गया। राष्ट्रीय खेलों में पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने शानदार वापसी करते हुए कर 4:1 से गोवा को करारी शिकस्त दी। पहले 24 मिनट में ही उत्तराखंड ने शानदार दो गोल दाग दिए। मनोवैज्ञानिक रूप से बढ़त बनाते हुए एक-एक कर उत्तराखंड ने चार गोल किए। जबकि गोवा केवल एक गोल कर पाया।

अब तक उत्तराखंड की टीम इस प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी, लेकिन (सोमवार 3 जनवरी) को उसने शानदार वापसी करते हुए गोवा को 4-1 से हराया। उत्तराखंड की शानदार जीत के साक्षी हजारों लोग बने। उत्तराखंड का मैच देखने के लिए हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों से हजारों लोग अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचे थे।

उत्तराखंड और गोवा के बीच सोमवार को शाम 6 बजे से फुटबॉल मैच शुरू हुआ। मुकाबले में शुरुआत से ही प्रदेश की टीम ने गोल कर बढ़त बना ली। मैच के पहले हाफ में उत्तराखंड की टीम से अक्षय थापा ने 15 वें मिनट में पहला गोल किया। हल्द्वानी के निर्मल ने पहले हाफ के पूरा होने से पहले ही टीम के लिए दूसरा गोल किया।

पॉइंट के हिसाब से उत्तराखंड की टीम को सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट पक्का करने के लिए यह मैच 3 से अधिक गोल के अंतर से जीतना जरूरी था। हल्द्वानी के निर्मल बिष्ट ने 2 गोल किए। टीम के लिए विनिंग गोल शैलेंद्र नेगी ने किया। शैलेंद्र को गिन्नी नाम से भी जाना जाता है। वह उत्तराखंड पुलिस में हैं। दूसरा और तीसरा गोल निर्मल बिष्ट ने मारा।

इससे पूर्व में हुए मैच में प्रदेश की टीम ने मिजोरम से 1-1 से ड्रा खेला था। गौलपार के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 38वें राष्ट्रीय खेल के मद्देनजर फुटबॉल, स्विमिंग, खो खो और ट्राईथलोन सहित कई प्रकार के प्रतियोगिताएं हो रही है।

आज के मुख्य अतिथि राजीव मेहता भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव/एशिया तलवारबाजी के महासचिव व 38वे राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा नॉमिनेट राज्य अतिथि पद से सुशोभित थे। इस दौरान उपनिदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top