Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जेल में फिसला मुकेश बोरा, पैर में पड़ी रॉड की पिन खिसकी

– हल्द्वानी उपकारागार से एसटीएच में भर्ती कराया गया मुकेश बोरा, मुकेश पर एक विधवा से दुष्कर्म और बेटी से छेड़छाड़ का है आरोप

Mukesh Bora in hospital, DDC : विधवा से दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में हल्द्वानी उप कारागार में बंद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा जेल में फिसल कर गिर गया। गिरने से उसके पैर में पड़ी रॉड की पिन खिसक गई। दर्द से कराह रहे मुकेश को आनन-फानन में डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मामला गंभीर नहीं है और जल्द ही मुकेश को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
          
4 माह से सलाखों में कैद है मुकेश
लालकुआं कोतवाली में पिछले वर्ष 1 सितंबर को मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकेश पर दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी नौकरी पक्की करने के नाम पर मुकेश ने उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। 24 दिन की फरारी काटने के बाद मुकेश पुलिस के हत्थे चढ़ा और तभी से वह जेल में है। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुकेश बोरा के पैर का पहले आपरेशन हुआ था। शनिवार को मुकेश जेल में फिसलकर गिर गया था, जिसकी वजह से उसके पैर में तेज दर्द हुआ।

एक्सरे में दिखी खिसकी हुई पिन
मुकेश को फौरन ही डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसके पैर का एक्सरे कराया। एक्सरे में सामने आया कि मुकेश के पैर में पहले से ही रॉड पड़ी थी। गिरने की वजह से उसके पैर में पड़ी रॉड की पिन खिसक गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को मुकेश बोरा जेल वापस लाया जा सकता है।

आज जेल में बोर्ड की बैठक लेगा मुकेश बोरा
जेल में बंद होने की वजह से नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक नहीं हो सकी। इसको लेकर मुकेश बोरा के अधिवक्ता ने कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था और कहा था कि दुग्ध संघों के सफल संचालन के लिए हर छह माह में बैठक जरूरी है। ऐसे में मुकेश को जेल से बाहर बैठक बैठक करने की अनुमति दी जाए। बैठक के लिए अधिवक्ता ने कुछ जगहों का नाम भी सुझाए थे। जिसके बाद कोर्ट ने लालकुआं पुलिस से आख्या मांगी, लेकिन पुलिस ने जेल से बाहर बैठक पर आपत्ति जताई और बाहर बैठक होने पर मुकेश की जान को खतरा बताया।

बैठक का खर्च उठाएगा दुग्ध संघ
पुलिस की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने 27 जनवरी को बैठक का एजेंडा तय करने की अनुमति दी। कोर्ट ने 5 फरवरी की सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक उप कारागार हल्द्वानी में बैठक कराने का आदेश दिए। इसमें समिति के 11 सदस्य और सदस्य सचिव के अलावा लिपिक होंगे। बैठक का खर्च नैनीताल दुग्ध संघ उठाएगा। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक की तैयारी कर ली है। जेल अधीक्षक ने बताया कि संभवत: बुधवार को होने वाली बैठक से पहले मुकेश जेल में पहुंच जाएगा। जरूरत पड़ी तो बैठक के बाद फिर अस्पताल ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top