Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

दो जिलों की सीमा पर मर्डर, टांडा जंगल में मिली रक्तरंजित लाश

– रामपुर रोड पर रेलवे फाटक से दो किमी अंदर टांडा जंगल से मिली लाश, सिर पर चोटों के निशान

Murder in Tanda forest, DDC : दो जिलों की सीमा पर एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। हत्यारों ने सिर पर कई वार कर जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हत्या दो जिलों की सीमा पर टांडा जंगल में करीब दो किली मीटर अंदर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश रक्तरंजित हालत में पड़ी थी, लेकिन मौके से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शव की शिनाख्त हो पाती। सूचना पर एसओजी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। जबकि पुलिस टांडा बैरियर पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

गुरुवार को एक व्यक्ति ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की सीमा टांडा बैरियर से पश्चिम की ओर करीब 2 किमी अंदर जंगल में लाश देखी। उसके चेहरे, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे और शव खून से सना हुआ था। यह देख युवक के होश फाख्ता हो गए। घटना स्थल पर मोबाइल नेटवर्क नहीं थे। वह भागता हुआ जंगल के बाहर पहुंचा और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में कोतवार राजेश कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

पीछे से एसओजी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून और मुट्टी के नमूने जमा किए। जिसके बाद पुलिस ने शव की जामा तलाशी ली। हालांकि पुलिस को घटना स्थल और जामा तलाशी में ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सकती। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए फिलहाल मॉर्चरी भेज दिया है।

कोतवाल राजेश कुमार यादव का मानना है कि शव को देख कर ऐसा लग रहा है कि हत्या 10 से 12 घंटे पहले की गई होगी। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना को जंगल के भीतर अंजाम दिया गया या फिर हत्या कहीं और की गई और शव को जंगल में इस नीयत से ठिकाने लगा दिया गया कि यहां किसी की नजर नहीं जाएगी और शव जंगल में पड़े-पड़े सड़ जाएगा।

हालांकि ऐसा हुआ नहीं और पहचान मिटने से पहले मामला पुलिस तक पहुंच गया। कोतवाल का कहना है कि टांडा बैरियर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ वहां मौजूद दुकानदार से भी घटना के बाबत जानकारी ली जा रही है। मृतक की उम्र 40 से 45 के बीच की बताई जा रही है। उसके चेहरे पर सफेद दाढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top