Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

जैकेट के लिए बहनों में झगड़ा, मां ने मारा, बेटी ने फंदा लगा लिया

– बड़ी बहन की मैरिज एनिवर्सरी में जाने के लिए छोटी बहन ने पहन ली थी बीच वाली बहन की जैकेट

Teenager hanged herself, DDC : नैनीताल जिले के मुखानी थाना क्षेत्र में 17 साल की एक लड़की प्रिया ने मामूली बात पर फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी का अपनी बहन से जैकेट पहनने को लेकर विवाद हुआ और मां ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। बस इतनी सी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बड़ी बेटी की शादी की सालगिरह में जा रही मां आत्महत्या की खबर सुनकर आधे रास्ते से वापस लौट आई।

नारायणनगर कुसुमखेड़ा बिठौरिया नंबर एक निवासी कमला देवी अपने पति से अलग यहां तीन बेटियों के साथ रहती हैं। सबसे बड़ी चौथी बेटी की शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि बुधवार को बड़ी बेटी के शादी की सालगिरह थी। बेटी की शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए वह छोटी बेटी करिश्मा के साथ जाने वाली थीं। बुधवार को समारोह में जाने से पहले करिश्मा ने अपनी बड़ी बहन प्रिया (17 वर्ष) का जैकेट पहन लिया।

इसी बात पर दोनों बहनों में विवाद हो गया। विवाद शांत करने के लिए कमला ने प्रिया को थप्पड़ जड़ दिए। प्रिया रोते हुए कमरे में चली गई और कमला छोटी बेटी के साथ बड़ी बेटी के घर आयोजित समरोह में जाने के लिए निकल गई। कमला अभी रोडवेज बस अड्डे पहुंची थी कि उसे फोन आया।

फोन करने वाले ने बताया कि प्रिया ने फांसी लगा ली है और वह उसे लेकर अस्पताल जा रहे हैं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया। मामूली से बात पर उठाए आत्मघाती कदम के बाद परिवार में कोहराम मचा है। एसआई दीपा जोशी ने बताया कि घटना के पीछे दोनों बहनों में जैकेट को लेकर विवाद और फिर मां द्वारा पीटे जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

युवक ने जहर खाकर जान दी
कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कमोला गांव में रहने वाले 57 वर्षीय देवी दत्त पुत्र केशव दत्त ने गुरुवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top