Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

80 लाख की हेरोइन के साथ पकड़े गए शादाब और चमन, बरेली से आई थी खेप

. 30 और 23 साल के हैं बहेड़ी के रहने वाले आरोपी, एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई

STF caught heroin smugglers, DDC : उत्तराखंड STF की  एंटी नारकोटिक्स टास्क ने दो बड़े हेरोइन तस्करों को पकड़ा है। बहेड़ी के रहने वाले ये कम उम्र तस्कर ऊधम सिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर किए गए। इनके पास से 80 लाख रुपए कीमत की 262 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई हैं, जिसे आरोपी बरेली उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाए थे।

सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप के नेतृत्व में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ आजाद नगर शिव मंदिर के सामने दरऊ, किच्छा के पास से दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन शाहबुद्दीन से लेकर आये हैं, जो रायनवादा बरेली का रहने वाला है।

एसटीएफ को पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम मिले हैं, जिन पर अलग से कार्यवाही की जाएगी। गिरफ्त में आए आरोपियों में चमन बाबू पुत्र नेम चंद निवासी रायनवादा थाना बहेड़ी जिला बरेली उम्र 30 वर्ष व मोहम्मद शादाब अंसारी पुत्र मोहम्मद यूनिस अंसारी निवासी मुंडिया जागीर थाना देवरनियां जिला बरेली उम्र 23 वर्ष हैं।

एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स टीम में निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद, मोहित जोशी और थाना किच्छा पुलिस टीम एसआई हेम चन्द्र तिवारी व कांस्टेबल उमेश सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top