Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

काम पर पहुंचने की जल्दी में गई जान, पिकअप से टकराकर दो की मौत

– गौलापार में सुबह करीब साढ़े 8 बजे कुंवरपुर में हुआ हादसा, पिकअप चालक हिरासत में

Road accident in Gaulapar, DDC : काम पर पहुंचने की जल्दी में दो कामगारों को जान से हाथ धोना पड़ा। बरेली जिले से बाइक पर निकले दोनों युवक तेजी से गौलापार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह सिलेंडर लदे पिकअप की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम है। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक फरीदपुर चौधरी इज्जतनगर बरेली उत्तर प्रदेश निवासी फिरोज खां (35 वर्ष) पुत्र छोटे खां पेशे से राजमिस्त्री और दो बच्चों का पिता था। जबकि गिरधरपुर बहेड़ी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी सुबहान (17 वर्ष) पुत्र रईश अहमद भी फिरोज के साथ ही काम करता था। इन दिनों दोनों गौलापार क्षेत्र में घर के निर्माण में लगे थे। फिरोज की किच्छा में ससुराल है। फिरोज अपनी ससुराल और सुबहान बहेड़ी से रोजाना आना-जाना करते थे। गुरुवार को दोनों को लिंटर का जाल बांधना था और रोज की तरह ही दोनों बाइक पर सवार होकर गौलापार के लिए निकले थे।

बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे दोनों बाइक सवार काठगोदाम थानाक्षेत्र के बागजाला कुंवरपुर पहुंचे थे कि तभी घरेलू सिलेंडर सप्लाई करने वाली पिकअप की चपेट में आ गए। तेजी से हुई टक्कर में दोनों उछल कर दूर जा गिरे और बुरी तरह लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही आनन-फानन में काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि पिकअप ने ओवरटेक करते वक्त बाइक सवारों को चपेट में लिया।

जबकि परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त दोनों सड़क किनारे खड़े थे और तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। जबकि कुछ का कहना था कि बाइक सवार ओवरटेक करते वक्त हादसे का शिकार हुए। काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल, पिकअप को सीज कर चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि प्राथमिक जांच में ओवरटेक की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top