Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

वसूली कर रहे शराब ठेके वाले, सिटी मजिस्ट्रेट के छापे में खुलासा

– लोहरियासाल, कुसुमखेड़ा और ब्लॉक की दुकानों में मिली ओवर रेटिंग, सीसीटीवी खराब, रजिस्टर भी मेंटेन नहीं

City Magistrate raids liquor shops, DDC : आबकारी विभाग आंखें मूंद कर सोया है और शराब दुकानदारों ने लूट मचा रखी है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई शराब ठेकों में छापेमारी की तो बड़ा खुलासा हुआ। पता लगा, शराब ठेकों के दुकानदार प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। न सिर्फ पैसे, बल्कि दुकानों के रजिस्टर तक दुरुस्त नहीं है और सीसीटीवी भी खराब पड़े हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने ऐसे दुकानदारों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।

लोहरियासाल, कुसुमखेड़ा व ब्लॉक में मिली ओवररेटिंग
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने शनिवार को आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ओवर रेटिंग की शिकायत पर देसी और विदेशी शराब की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन दुकानों में ओवर रेटिंग पाई गई तथा कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य खामियां मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ने रामपुर रोड, कालाढुंगी रोड में लोहारियासाल, कुसुमखेड़ा और ब्लॉक के पास देसी और विदेशी मदिरा की दुकानों में छापेमारी की।

50-50 हजार का जुर्माना, डीएम को भेजी रिपोर्ट
इस दौरान लोहारिया साल में देसी शराब, कुसुमखेड़ा और ब्लॉक के पास विदेशी शराब की दुकानों में बियर की बिक्री में ओवर रेटिंग पाई गई। इसी प्रकार देसी मदिरा की दुकान में भी ओवर रेटिंग मिली। इन तीनों शराब की दुकानों में स्टॉक रजिस्टर अनुरक्षित नहीं पाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि ओवर रेटिंग में 50-50 हजार का जुर्माना और स्टॉक रजिस्टर मेंटेन न करने पर भी जुर्माने की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top