Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

चोरगलिया रोड पर हुए भीषण हादसे में क्रॉस एफआईआर

हल्द्वानी-चोरगलिया हाईवे पर प्रतापपुर चौराहे पर हुए एक्सीडेंट में हुई क्रॉस एफआईआर।

– बीती 27 अप्रैल को दो कारों में भीषण टक्कर के बाद लग गई थी आग, अल्टो कार चालक की हो गई थी मौत

Accident on Haldwani-Chorgalia Highway, DDC : लगभग एक माह पूर्व हल्द्वानी-चोरगलिया हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर हुई थी। दोनों कारें जलकर राख हो गई थीं। हादसे में एक की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। अब इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चोरगलिया थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।

ग्राम गेठीगड़ा, झूलाघाट पिथौरागढ़ निवासी चांदनी पुत्री पुष्कर सिंह गोबाड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, 27 अप्रैल को उनके 52 वर्षीय पिता पुष्कर सिंह गोबाड़ी अपनी अल्टो कार से अपने 19 वर्षीय पुत्र मयंक सिंह गोबाड़ी को बीएसएफ की भर्ती के लिए ले जा रहे थे। हल्द्वानी-चोरगलिया हाईवे पर स्थित प्रतापपुर के पास सामने से आई यूपी नंबर की कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से मयंक का दाहिना पैर टूट गया और पुष्कर सिंह गोबाड़ी की मौत हो गई।

वहीं दूसरी कार के मालिक महाराज नगर लखीमपुर उत्तर प्रदेश निवासी विकास सिंह पुत्र स्व.लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में वह बासुलीसेरा द्वाराहाट अल्मोड़ा में रहते हैं। 27 अप्रैल को वह अपनी पत्नी, छोटी बहन व दो बच्चों के साथ अल्मोड़ा से पीलीभीत जा रहे थे कि तभी प्रतापपुर के पास सामने से आ रही अल्टो कार के चालक ने गलत दिशा में लाकर उनकी कार में टक्कर मार दी। घटना में सभी घायल हो गए और कार भी जलकर खाक हो गई है। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top