Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ठेले वाले ने किया दुष्कर्म, नाबालिग 6 माह की गर्भवती

– मुखानी थानाक्षेत्र में 13 साल की लड़की को प्यार के जाल में फंसाया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

Rape in the name of love, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक फ़ास्ट फूड का ठेला लगाने वाले ने 13 साल की नाबालिग को प्यार के जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला तब खुला जब नाबालिग 6 माह की गर्भवती हो गई। यह जानकर नाबालिग के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले में पीड़िता की मां ने मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली 13 साल की नाबालिग की मां के मुताबिक आरोपी मुखानी थानाक्षेत्र में फास्ट फूड का ठेला लगता लगाता है और उसका नाम राहुल है। आरोप है कि राहुल ने उनकी 13 वर्षीय बेटी को अपनी मीठी-मीठी बातों में उलझा कर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। हालांकि इसकी भनक नाबालिग के परिजनों को नहीं थी और इधर, राहुल ने कई बार नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बताया जाता है कि कुछ समय पहले नाबालिग ने परिजनों से पेट दर्द की शिकायत की। पहले तो परिजन इसे मामूली बात समझ कर नजरअंदाज किया, लेकिन जब बेटी बार-बार पेट दर्द की शिकायत करने लगी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने जांच की तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पता लगा कि 13 साल की लड़की के पेट में 6 माह का गर्भ पल रहा है। परिजनों ने लड़की से पूछा तो उसने सारी हकीकत बयां कर दी। जिसके बाद पीड़िता की मां तहरीर लेकर मुखानी पुलिस के पास पहुंची। थानाध्यक्ष दिनेश जोशी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top