Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

रेट्रो साइलेंसर से फोड़े पटाखे, विरोध किया तो गर्दन पर चलाया चाकू

राजपुरा में घोंपा चाकू, पथराव, हल्द्वानी कोतवाली घेरी।

– लोग पकड़ने दौड़े तो आरोपी ने छत से किया पथराव, घटना से नाराज सैकड़ों लोगों ने घेरी हल्द्वानी कोतवाली

knife stabbing in Rajpura, DDC : हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा में शाम बड़ा विवाद हो गया। रेट्रो साइलेंसर से पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर बाइक सवार ने एक युवक की गर्दन पर चाकू चला लिया। लोग पकड़ने दौड़े तो अपने घर की छत पर चढ़कर आरोपी ने पथराव कर दिया। युवक को गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना से नाराज सैकड़ों लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लिया और राजपुरा पुलिस चौकी गंभीर आरोप लगाए।

बताया जाता है कि राजपुरा निवासी विश्वास वाल्मीकि शाम को अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी पास में ही रहने वाला एक युवक अपनी बाइक में लगे रेट्रो साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हुए गुजरा। अचानट पटाखों से आवाज से विश्वास डर गए। वह घर पहुंचे तो उन्होंने यह बात अपने बेटे आकाश को बताई। आकाश शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंच गया। शिकायत पर आरोपी के पिता ने अपने बेटे को जमकर फटकार लगा दी। इससे नाराज आरोपी चाकू लेकर आकाश के घर पहुंच गया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने आकाश के गले के पिछले हिस्से पर चाकू चला दिया। विश्वास बचाने दौड़े तो आरोपी उन पर भी हमलावर हो गया।

इलाकाई लोग जुटे तो आरोपी भाग कर अपने घर में दुबक गए। लोग उसे पकड़ने घर पहुंचे तो आरोपी ने छत से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिससे लोग और आक्रोशित हो गए। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। इधर, घटना से नाराज राजपुरा के सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि राजपुरा में हर तरह का अपराध हो रहा है और राजपुरा चौकी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।

कोतवाल विजय मेहता ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और तकरीबन दो घंटे तक वह नाराज लोगों को मनाने की कोशिश करते रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top