Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मुक्का मारकर तोड़ दिया दांत, कोतवाली के सामने अमीरजादे की गुंडई

– खुद रॉन्ग साइड से किया ओवरटेक, बस से टकराई कार तो बस वाले को पीटा

Tooth broken in front of police station, DDC : नैनीताल रोड पर शनिवार की शाम कोतवाली के सामने ही एक कार चालक अमीरजादे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गुंडई की। अमीरजादे ने पहले खुद गलती की और जब खुद का ही नुकसान हुआ तो गुस्सा एक बस चालक पर उतार दिया। उसे कोतवाली के सामने बुरी तरह पीटा और मुंह मे मुक्का मार कर उसका दांत तोड़ दिया।

बरेली डिपो की बस यूपी 25 डीटी 6553 शनिवार की शाम करीब 30-35 यात्रियों को लेकर बरेली के लिए हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे से रवाना हुई। कोतवाली के सामने पहुंची तो पीछे से आ रही एक काले रंग की महंगी कार के चालक ने रॉन्ग साइड से बस को ओवरटेक किया। इस दौरान कार का एक हिस्सा बस से रगड़ता चला गया और उसका साइड मिरर टूट गया। इस पर कार चालक ने बस को बीच सड़क रोक लिया। बस चालक से  गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।

बस चालक बरेली निवासी गौस मियां का आरोप है कि कार सवार तीन युवक और चालक ने मारपीट कर उनका दांत तोड़ा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को मेडिकल के लिए बेस अस्पताल भेजा। बता दें कि कार चालक पहले भी कई बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई का सामना कर चुका है।

बीते साल युवक की दूसरी महंगी व मोडिफाइड कार को कोतवाली पुलिस ने ही सीज कर दिया था। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करा रहे हैं, ताकि पता चल सके कि गलती किसकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top